रतलाम। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार को जिले के 6 थाना प्रभारी और 2 चौकी प्रभारीयों का तबादला आदेश जारी किया हैं।
जानकारी के अनुसार निरीक्षण सुरेन्द्र सिंह गडरिया को माणक चौक थाना प्रभारी से सैलाना थाना प्रभारी, कार्य निरीक्षक रणजीत सिंगार को सरवन थाना प्रभारी से बाजना थाना प्रभारी, कार्य निरीक्षक अर्जुन सेमलिया को शिवगढ़ थाना प्रभारी से सरवन थाना प्रभारी, कार्य निरीक्षक प्रेमलता खत्री को बाजना थाना प्रभारी से महिला थाना की थाना प्रभारी, निरीक्षक पृथ्वी सिंह खलाटे को सैलाना थाना प्रभारी से प्रभारी कंट्रोल रूम रतलाम, निरीक्षक मोहन सिंह मौर्य को प्रभारी कंट्रोल रूम रतलाम से शिवगढ़ थाना प्रभारी, निरीक्षण पार्वती गौड को थाना प्रभारी महिला थाने से पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में पदस्थापित किया गया है।
वहीं चौकी प्रभारीयों में उनि अनुराग यादव को हाट रोड चौकी से माणक चौक थाना व उनि मुकेश सस्तिया को बिरमावल चौकी से हाट रोड चौकी प्रभारी मे नवीन पदस्थापना की गई है।
Author: MP Headlines






