भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया

सैलाना। सैलाना नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक जिला महामंत्री संगीता विजय चारेल जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर की उपस्थिति में भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जिला महामंत्री संगीता विजय चारेल द्वारा आजीवन सहयोग निधि की प्रथम रसीद पार्टी हित में आजीवन सहयोग निधि सह प्रभारी किशोर कसेरा को समर्पित की। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, मंडल महामंत्री अंबिका पाटीदार, पार्षद विशाल धभाई,  कुलदीप कुमावत, दिनेश पारगी, ललित कसेरा, ललित चंडालिया, सुरेंद्र मेहता, सौरभ राका, नाथूलाल राठौर, गोपाल जाट, सुरेश पटवा, विशाल पडियार, सोनू जाट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

MP Headlines
Author: MP Headlines