सैलाना। शासन की बहु उपदेशी योजना के अंतर्गत बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं स्किल डेवलपमेंट के लिए सी.एम.राज मॉडल स्कूल सैलाना से योगेंद्र सागर इंस्टिट्यूट संस्थान के लिए शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा के प्रति जागरूक करना, स्किल डेवलपमेंट एवं करियर से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त करना रहा है।

योगेंद्र सागर इंस्टिट्यूट के संस्था प्राचार्य गिरीश शाह द्वारा विद्यालय में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रम जिसमें बी टेक बी.बी.ए.बी.ए एलएलबी बीएससी से संबंधित विभिन्न कोर्सेज की जानकारी दी गई। साथ ही आईटी लैब बायो केमिस्ट्री लैब का निरीक्षण करवाया गया। शैक्षणिक भ्रमण मे क्लास 10th आई टी ट्रेड एवं 12th साइंस के स्टूडेंट शामिल थे। सी.एम. राइस शासकीय मॉडल स्कूल के संस्था प्राचार्य गिरीश सरस्वती के मार्गदर्शन में रवाना हुआ।

व्यावसायिक शिक्षा के नोडल जुझार सिंह राठौड़ समन्वयक वैभव कुमार दुबे किरण देदरा अशोक सिंह गौर नाविस्ता अली ऋषिकांत देवड़ा रवि जॉनवेल लक्ष्मी नारायण प्रजापत रेवसिंह वसुनिया कैलाश मकवाना श्वेता नगर पद्मिनी डोडियार कमलेश पाटीदार योगेश परमार महेश वर्मा सुरेश बनिया अमित वर्मा ज्योति यादव कीर्ति बैरागी नेहा सिंह भारती बैरागी अश्विन गौतम एवं सुरक्षा गार्ड दुर्गा शंकर आदि उपस्थित रहे

Author: MP Headlines



