चार दशक उपरांत सेवा सेवानिवृत होंगे कर्तव्यनिष्ठ,मृदुभाषी, शिक्षक व विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायण उपाध्याय

सैलाना। कर्तव्यनिष्ठ, मृदुभाषी, अपनी अविवादित शैली के लिए प्रसिद्ध सैलाना के विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायण उपाध्याय लगभग 40 साल की सेवाओं के पश्चात 28 फरवरी को सेवानिवृत होंगे। पूरे चार दशक की उनके सेवाकाल में वे झाबुआ और रतलाम जिले में रहे। वर्तमान में वे खंड शिक्षा अधिकारी के पद के अलावा शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

एक शिक्षक और एक अधिकारी के रूप में दी गई उनकी सेवाएं सदैव यादगार रहेगी। वे बेहतरीन शिक्षक और बेहतरीन अधिकारी माने जाते रहे हैं। 2022 से वे खण्ड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। 28 फरवरी को विभाग और विद्यालय परिवार उन्हें भावभीनी बिदाई समारोह पूर्वक देगा।

MP Headlines
Author: MP Headlines