सैलाना में शांति समिति की बैठक: आगामी त्यौहारों मे शांति और सद्भाव पर चर्चा हुई

सैलाना। सैलाना पुलिस थाना परिसर में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की  महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागी अधिकारी सैलाना मनीष जैन ने की, जिसमें आगामी त्यौहारों होली, रंग पंचमी, ईद, शीतला सप्तमी के मद्देनजर चर्चा हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्यौहारों में शांति और सद्भाव का संदेश फैलाना था।

बैठक में एसडीएम मनीष जैन ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है और सैलाना नगर रतलाम जिले में अपनी शांति, सद्भाव, प्रेम और भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है उन्होंने आगामी त्यौहारों को परंपरागत रूप से शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार मनाने का आह्वान किया।

एसडीओपी नीलम बघेल ने कहा कि त्यौहारों पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी और शांति भंग करने वालों से पुलिस शक्ति से निपटेगी। नवागत सैलाना पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गड़रिया ने बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों को अपना परिचय दिया। व कहा कि नगर की जनता के लिए 24 घंटे मेरा मोबाइल उपलब्ध रहेगा। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने नागरिकों से होली दहन के प्रमुख स्थानों की जानकारी ली। किसी भी प्रकार की शिकायत हो तो मुझे तत्काल संज्ञान दिलाए। बैठक में शिकायत पर एसडीएम ने विद्युत वितरण कंपनी को शीतला माता मंदिर के आगे के विद्युत तार त्यौहार के पहले व्यवस्थित करने की बात कही। बैठक में बस स्टेण्ड के समीप मटन की दुकानें हटवाने के लिए हिंदू समाज ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने नगर परिषद के मुख्य कार्यपाल अधिकारी मनोज शर्मा को निर्देशित किया।

आज शांति समिति बैठक अनेकों  मुद्दों पर चर्चाएं हुई जिस पर तत्काल कार्यवाही की बात हुई। नगर में अनियंत्रित वाहनों की गति पर वाहन चालक पर कार्यवाई की जाएंगी। नगर में खुले में हो रहे मांस विक्रय पर रोक। नाबालिगो में बढ़ रहे नशे के अवैध/अस्थाई अड्डो पर कार्यवाही की जाएगी। वही नगर में अतिक्रमण पर कार्यवाई की जाना सुनिश्चित किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पार्षद राम प्रसाद चंदेल, कुलदीप कुमावत, प्रशांत मांडोत, दिनेश आसरा, इदरिश भाई कुरैशी, नाथूलाल राठौड, रवि चंडालिया, करूण संघवी, दिनेश सोनी, शिवा गेहलोत, सुरेंद्र सिंह चौहान, निखिल कसैरा, अशफाक कुरेशी, राजेश सियाल, पत्रकार सुरेश मालवीय, संतोष धभाई, बुरहान लुकमानी, कृष्णा राठौर पायल, कृष्णकांत मालवीय, संजय शर्मा, नितेश राठौड़, सुनील परिहार, सब इंस्पेक्टर आरपी सारस्वत, आरक्षक मुकेश मेघवाल, फकीर चंद सोलंकी, निरंजन त्रिपाठी, पंकज बैरागी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines