प्रॉपर्टी व्यवसाय की दिक्कतों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सैलाना। रतलाम जिला प्रॉपर्टी व्यवसाय संघ की सैलाना ब्लॉक इकाई ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम दिया गया। इसमें 1956-57 से जुड़ी समस्याओं का जिक्र किया गया। नामांतरण नहीं होने और मौखिक आदेश का हवाला देकर पटवारी व लिपिक द्वारा नामांतरण रोकने की शिकायत की गई। रिकॉर्ड में गलत एंट्री के बाद संबंधित व्यक्ति को एसडीएम कोर्ट भेज दिया जाता है, लेकिन गलती करने वाले पर कोई कार्रवाई नहीं होती। इन समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

ज्ञापन देने वालों में सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष मनोज भंडारी, राजेश सियाल, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, शैलू चंडालिया, गोपाल भाटी, देवीलाल गुर्जर, मनोज जैन, डिंपी लोढ़ा, योगेश संघवी सहित कई लोग शामिल थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines