संविधान निर्माण से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक महिलाओं का अहम योगदान रहा है।
सैलाना। संविधान निर्माण से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक महिलाओं का अहम योगदान रहा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर परिषद द्वारा आयोजित महिला सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में एसडीओपी नीलम बघेल ने कही।

बघेल ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव की महिला आज देश की राष्ट्रपति बनी हैं। भारत में विश्व की सबसे अधिक महिला पायलट हैं। महिलाएं अब घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर समाजहित में योगदान दे रही हैं।
विशेष अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेश मालवीय ने नगर परिषद द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सफाई मित्रों के सम्मान कार्यक्रम पर नगर परिषद की टीम को बधाई दी।
कार्यक्रम में नगर परिषद द्वारा 31 महिला सफाई मित्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नीलम बघेल का परिषद द्वारा शाल और श्रीफल से सम्मान हुआ।परिषद अध्यक्ष और सीएमओ ने भी संबोधित कर सम्मानित महिलाओं को बधाई दी और उनके जज्बे को सलाम किया।

स्वागत भाषण सीएमओ मनोज शर्मा ने दिया व संचालन मंगलेश कसेरा ने किया। कार्यक्रम में पार्षद मीरा राजेश पाटीदार,सलोनी प्रशांत मांडोत, चंदा पारगी, कृष्णा चंदेल, पुष्पा राठौड़, आशा किशोर कसेरा, मंगलेश कसेरा विधायक प्रतिनिधि शिवा स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह चोहान, अभिमन्यु ग्वाले,धीरज रावत, विजय शर्मा, हुक्मीचन्द्र परिहार,शैलेन्द्र सिंह राठौर सहित परिषद कर्मचारी उपस्थित थे।
Author: MP Headlines






