सैलाना बांसवाड़ा रोड पर बाइक सवार सालरापाडा के माध्यमिक विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दुर्घटना में मृत्यु

सैलाना। सोमवार को रतलाम बांसवाड़ा मार्ग स्थित ग्राम कोटडा के पास बाइक और कार की भिडत हो गई । जिसमें सरवन से सैलाना डाक देने आ रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोहनलाल बोडाना पिता धुरुलाल बोड़ाना उम्र 48 वर्ष तेज गति से आ रही कार गाड़ी क्रमांक MP 43 CB 4575 की लापरवाही से कर्मचारियों के दाहिना पांव आई एम घटना बुरी तरह चकनाचूर हो गया। इसके अलावा हाथ में फैक्चर होने के साथ शरीर पर अंदरूनी चोट पहुंची। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल  को 108 एंबुलेंस से सैलाना स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के पश्चात रतलाम रेफर जिला चिकित्सालय रतलाम मेडिकल कॉलेज किया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए परिजन उन्हें रतलाम से वडोदरा (गुजरात ) ले गए जहां इलाज के दौरान सोहनलाल की मृत्यु हो गई।

सुबह ग्राम सरवन ने सोहनलाल की मृत्यु की खबर सुनते की गांव में सन्नाटा छा गया। सैलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने बताया कि कार चालक कर छोड़कर फरार आरोपी चालक को पुलिस तलाश कर रही है उसके खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी

MP Headlines
Author: MP Headlines