सैलाना। पूरे जिले में सैलाना अनुभाग की तीनों तहसीलों बाजना, सैलाना और रावटी के सर्वप्रथम गिरदावरी का कार्य 100 प्रतिशत संपादित किया गया। इससे ये अवधारणा भी भंग हुई है कि ट्राइबल क्षेत्र में समय पर काम नहीं होता है। ज्ञातव्य रहे गिरदावरी का कार्य 15 मार्च तक पूर्ण किया जाना है।
फसल गिरदावरी किसानों के लिए और सरकार के लिए भी बहुत ज़रूरी है क्योंकि इससे किसानों को नुकसान की स्थिति में मुआवजा मिलता है, फसल बीमा और अन्य योजनाओं का लाभ मिलता है, और सरकार को फसल के बारे में सटीक जानकारी मिलती है, जिससे नीति निर्माण में मदद मिलती है। किसानों की फसलों के उपार्जन हेतु पंजीयन पूर्ण रूप से गिरदावरी पर ही आधारित होता है।
Author: MP Headlines






