शीतला सप्तमी: सैलाना नगर में महिलाओं ने की माता शीतला की पूजा अर्चना, घरों में नहीं जला आज चूल्हा

सैलाना। सैलाना क्षैत्र सहित नगर में शीतला सप्तमी के अवसर पर महिलाऐं सजधज कर शीतला माता मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता और ठंडा भोजन किया जाता है। सप्तमी के एक दिन पूर्व शाम को ही भोजन बनाया गया।

नगर में शीतला माता मंदिरों पर मध्य रात्रि से ही महिलाओं का माता पूजन के लिए तांता लगा रहा, जो अल सुबह तक चलता रहा। मध्यरात्रि से ही मंदिरों के लिए निकली महिलाओं ने माता शीतला के दर्शन किए और देवी को भोग में ठंडा भोजन अर्पित किया।

शीतला सप्तमी की पूजा सप्तमी तिथि 21 मार्च 2025 को तड़के से ही महिलाओं ने सुख समृद्धि की कामना के साथ की। महिलाएं सुख सौभाग्य व आरोग्यता की कामना से शीतला माता की पूजा अर्चना की।

मान्यता है कि शीतला माता के पूजन से संक्रमण जनित व्याधियों का नाश होता है। इसलिए शीत व ग्रीष्म ऋतु के संधिकाल में शीतला पूजन की परंपरा है। व्याधियों से मुक्ति दिलाने वाली देवी शीतला माता की पूजा ठंडे समय अर्थात सुबह के समय की जाती है।

MP Headlines
Author: MP Headlines