राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा सैलाना नगर में शारीरिक प्रकट कार्यक्रम किया गया

सैलाना। नगर के शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिदिन शाखा में होने वाले शारीरिक विषय का प्रकट कार्यक्रम किया। संघ की शाखा में स्वयंसेवक विभिन्न प्रकार की शारीरिक व बौद्धिक गतिविधि करते हैं। इन्हीं में से कुछ गतिविधि जैसे नियुद्ध कला, पदविन्यास, सामूहिक क्षमता, मनोरा, योग मुद्राओं, गीत आदि गतिविधि का प्रकटीकरण सैलाना नगर के गणमान्यजन, माताओं बहनों की उपस्थिति में किया गया।

इस कार्यक्रम में मंचासीन कार्यक्रम के मुख्यवक्ता रतलाम जिला शारीरिक प्रशिक्षण प्रमुख वेदप्रकाश पाटीदार, कार्यक्रम के मुख्यअतिथी  समाजसेवी, व्यायाम शाला के गुरु कारूलाल पाटीदार, सैलाना नगर संघ चालक विपिन कसेरा रहे।
कार्यक्रम के मुख्यवक्ता वेदप्रकाश जी द्वारा संघ के स्वयंसेवक में अनुशासन के महत्व को बताया व संघ द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों से सभी का परिचय कराया। किस प्रकार शाखा से स्वयंसेवक का शारीरिक मानसिक रूप से द्रडीकरण होता है वह अपने कार्यों से समाज में एक अलग पहचान बनाता है।

साथ ही उसका व्यक्तित्व विकास भी शाखा के माध्यम से होता है।
संघ विभिन्न गतिविधियों जैसे पर्यावरण,समरसता,सेवा, नागरिक कर्तव्य,धर्मजागरण, कुटुम्बप्रबोधन,आदि से सभी को अवगत कराया व अपने क्षेत्र में बनी वस्तुओ स्वदेशी के इस्तेमाल का संकल्प दिलाया।

इसी क्रम में आगे संघ किस प्रकार विभिन्न प्रकल्पको के माध्यम से समाज में कार्य कर रहा है जैसे पर्यावरण के क्षेत्र में स्वयंसेवकों द्वारा पौधारोपण,प्लास्टिक का कम से कम उपयोग इसी प्रकार समरसता के क्षेत्र में भी संघ कार्य कर रहा है। समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी कुरीति को दूर करने का प्रयास भी संघ द्वारा किया जा रहा है। प्रकट कार्यक्रम के दौरान एक स्थान पर स्वयंसेवको द्वारा वर्षभर किए गए कार्यों के चित्र प्रदर्शित किया गए यह प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।

MP Headlines
Author: MP Headlines