सुख-समृद्धि और शांति की कामना के साथ श्रृंगारित होकर महिलाओं ने किया दशा माता पूजन

सैलाना। सैलाना नगर में आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को महिलाओं ने श्रृंगारित होकर दशा माता की पूजन,अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना के साथ पूर्ण श्रद्धा पूर्वक नगर के कई धार्मिक स्थल पीपल वृक्ष पर पहुंच कर की गईं।

दशा माता पूजन में पीपल के पेड़ की पूजा की और पीपल पेड़़ पर धागा बाँधा गया। वही महिलाओं ने व्रत रखकर एक ही प्रकार का अन्न ग्रहण किया। दशा माता के पूजन के पश्चात गले में पहना गया( धागा) डोरे का विशेष महत्व रहता है, जो साल भर गले में पहना जाता है। दशा माता पूजन के पश्चात महिलाओं ने दशा माता की कथा भी सुनी।

दशा माता पूजन के पीछे एक पौराणिक कथा भी जुड़ी हुई है, जो राजा नल और दमयंती की कहानी है। इस कथा में दशा माता के कोप और कृपा का वर्णन किया गया है।

MP Headlines
Author: MP Headlines