आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के लिए पोषण भी, पढ़ाई भी प्रशिक्षण आयोजित किया गया

सैलाना। राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में आज दिनांक 25.03.25 को जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के निर्देशानुसार एवं सहायक संचालक व प्रभारी परियोजना अधिकारी रविन्द्र मिश्रा के मार्गदर्शन में पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण द्वितीय दिवस कन्या शिक्षा परिसर और जूनावास सैलाना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के लिए आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सहायक संचालक रविन्द्र मिश्रा द्वारा द्वितीय दिवस प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई गई। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर दीपा चौधरी ने कन्या परिसर सैलाना में और जूनावास में स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर ज्योति गोस्वामी ने पोषण, 1000 सुनहरे दिन, अति गंभीर कुपोषित व मध्यम गंभीर कुपोषण पर विस्तारपूर्वक पीपीटी के माध्यम से समझाया।

पर्यवेक्षक मीना मालवीय और मीना मईडा ने पोषण संबंधित प्रश्न प्रतिभागियों से पूछे गए व सही शारीरिक माप के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण की अन्य जानकारी फिरदौस खान द्वारा प्रशिक्षण के दौरान स्तनपान एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के बारे में समझाया गया। ब्लॉक समन्वयक समरथ भाटिया द्वारा द्वितीय दिवस रजिस्ट्रेशन करवाया गया। समूह कार्य, बाल गीत, व समूह गतिविधि के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रैक्टिकल करके सिखाया गया। द्वितीय दिवस संबंधित उपयोगी वीडियो भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रदर्शित किए गए। पोषण के महत्व व बच्चे के लिए स्तनपान के लाभ यह भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बताया गया। प्रशिक्षण में चंद्रेश ठक्कर लिपिक पंकज मईडा एवं ऑपरेटर धनपाल पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में विशेष सहयोग कन्या शिक्षा परिसर के प्रधानाचार्य डीके पाटीदार का रहा।

MP Headlines
Author: MP Headlines