सैलाना। विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय ओशिन परिसर में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुक्ष्म मध्यम लघु उद्योग मंत्री रतलाम शहर विधायक चैतन्य काश्यप, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान, भाजपा रतलाम जिला प्रभारी प्रदीप पांडे मुख्य अतिथिके रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की।
कार्यकर्ताओं ने मंत्री नागर सिंह और चैतन्य काश्यप के साथ भजनों की सुंदर प्रस्तुति पर नृत्य किया और कार्यकर्ताओं के साथ फूलों से होली खेली मंत्री नागर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। सनातन धर्म के समस्त त्यौहार मिलजुल कर मनाना चाहिए। रतलाम शहर विधायक और मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि कार्यकर्ताओं समस्त विभागों की योजनाओं का अध्ययन कर उन्हें लागू करने के लिए प्रयास करना चाहिए ताकि कोई भी काम से विधानसभा क्षेत्र वंचित न रहे साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कभी विकास नहीं कर सकती। विकास के कार्यों में अड़ंगा लगाने का काम करती है।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि शासन प्रशासन के अधिकारियों के बारे में कहा कि भाजपा सरकार की योजना को लागू करने में जनता को कोई परेशानी नहीं आए और हमारे मंडल अध्यक्ष जनता के समर्पित जो भी काम लेकर आए उनका तुरंत निराकरण करें।
कार्यक्रम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माखनजी पूर्व सरपंच पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद डामर मकना देवदा गलियां भाभर केल्दा सरपंच मदनलाल निनामा सरपंच महापुरा और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए।
मंच पर पूर्व विधायक संगीता चारेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष क्रांति जोशी, जनपद अध्यक्ष कैलाश बाई चारेल, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, मोती निनामा, नारायण मईडा, श्याम धाकड़, शैतान पटेल, महेंद्र जाट, भेरू सिंह निनामा, नरेंद्र वसुनिया, कैलाश झोड़ियां, गोविंद डामर आदि मंचासीन रहे कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अंबिका पाटीदार ने किया आभार सुभाष भाभर ने माना
Author: MP Headlines






