सैलाना में पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण आयोजित

सैलाना। राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में  28 मार्च को जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के निर्देशानुसार एवं सहायक संचालक व प्रभारी परियोजना अधिकारी रविन्द्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में परियोजना सैलाना में पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण द्वितीय दिवस स्थानीय कन्या शिक्षा परिसर सैलाना  में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के लिए आयोजित किया गया।

स्टेट लेवल मास्टर ट्रैनर श्रीमती  दीपा चौधरी द्वारा पोषण, 1000 सुनहरे दिन, अति गंभीर कुपोषित व मध्यम गंभीर कुपोषण पर विस्तारपूर्वक पीपीटी के माध्यम से समझाया गया। पर्यवेक्षक श्रीमती मीना मईडा, मीना मालवीय द्वारा पोषण संबंधित प्रश्न प्रतिभागियों से पूछे गए व सही शारीरिक माप के बारे में बताया गया। रॉकेट लर्निंग की जिला समन्वयक  विनीत भोगलेकर  द्वारा प्रशिक्षण के दौरान स्तनपान एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के बारे में समझाया गया।

ब्लॉक समन्वयक  समरथ भाटिया द्वारा द्वितीय दिवस रजिस्ट्रेशन करवाया गया। समूह कार्य, बाल गीत, व समूह गतिविधि के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रैक्टिकल करके सिखाया गया। द्वितीय दिवस संबंधित उपयोगी वीडियो भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रदर्शित किए गए। पोषण के महत्व व बच्चे के लिए स्तनपान के लाभ यह भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बताया गया। प्रशिक्षणार्थियों हेतु स्वल्पाहार एवं भोजन व्यवस्था भी रखी गई थी।

MP Headlines
Author: MP Headlines