सैलाना। राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में दिनांक 29.03.25 को जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा के निर्देशानुसार एवं सहायक संचालक व प्रभारी परियोजना अधिकारी श्री रविन्द्र मिश्रा के मार्गदर्शन में पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण तृतीय दिवस कन्या शिक्षा परिसर सैलाना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के लिए आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के समापन दिवस पर सैलाना जनपद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी बाई चारेल एवं महिला बाल विकास स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष श्री सुभाष भाबर उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में सहायक संचालक श्री रविन्द्र मिश्रा द्वारा तृतीय दिवस प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई गई। स्टेट लेवल मास्टर ट्रैनर श्रीमती दीपा चौधरी और श्रीमती ज्योति गोस्वामी द्वारा पोषण , 1000 सुनहरे दिन, दिव्यांकता के प्रकार, बाल मूल्यांकन, नवचेतना पर विस्तारपूर्वक पीपीटी के माध्यम से समझाया गया। पर्यवेक्षक श्रीमती मीना मईडा द्वारा कुपोषण अति गंभीर कुपोषण पोषण के बारे में बताया गया।

पर्यवेक्षक श्रीमती मीना मालवीय द्वारासंबंधित प्रश्न प्रतिभागियों से पूछे गए व सही शारीरिक माप के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण की अन्य जानकारी सुश्री फिरदौस खान द्वारा बाल मूल्यांकन और सीखने के परिणाम के बारे में बताया। ब्लॉक समन्वयक श्री समरथ भाटिया द्वारा तृतीय दिवस प्रशिक्षण उपरांत सर्टिफिकेट डिजिटल जनरेट किया गया। दिवस रजिस्ट्रेशन करवाया गया। दिव्यंका के प्रकारों को समझने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रोल प्ले किया गया, बाल गीत, व समूह गतिविधि के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सिखाया गया।
तृतीय समापन दिवस पर संबंधित उपयोगी वीडियो भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रदर्शित किए गए। पोषण के महत्व व बच्चे के लिए स्तनपान के लाभ यह भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बताया गया। प्रशिक्षण में ,सहायक वर्ग01 श्री चंद्रेश ठक्कर लिपिक श्री पंकज मईडा एवं ऑपरेटर धनपाल पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में विशेष सहयोग कन्या शिक्षा परिसर की प्रधानाचार्य पाटीदार जी का रहा
Author: MP Headlines






