सेवानिवृत्ति पर लगनशील शिक्षिका अनुसुइया राठौड़ का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित हुआ

  • आदिवासी अंचल के बच्चों पर पूरी तल्लीनता से ध्यान देने का शिक्षक समुदाय से आग्रह किया

सैलाना। सैलाना आदिवासी अंचल के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल इंद्रावलकला, सैलाना की शिक्षिका अनुसुइया राठौड़  31 मार्च को 27 साल के सेवाकाल के पश्चात सेवानिवृत्त हुईं। उनके सम्मान में संस्था द्वारा आयोजित बिदाई और सम्मान समारोह में संस्था प्रधान जगदीशचंद्र परिहार ने उनकी 27 साल की सेवाओं की सराहना की।

इस अवसर पर बलराम सोलंकी, भारती जोशी, संतोष परमार, सुरेंद्र राठौड़, पूनम मल्होत्रा, गोकुल देवराय, दीपिकागौड़, शालिनी कनाशे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अनुसुइया राठौड़ को सैलाना नगर में भी सम्मानपूर्वक बैंड बाजे के साथ घंटाघर स्थित श्री चेतन्य हनुमान मंदिर से बस स्टैंड राठौर काम्पलेक्स निवास पर प्रवेश किया गया। राठौड़ के इस सेवा निवृत्ति  पर पारिवारिक ,मित्र जनों द्वारा पुष्प मालाओं से सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ लगनशीलता से बच्चों को शिक्षा ग्रहण करवाई वही शिक्षिका की भूमिका को सहारा गया। एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं एवं बधाई दी गई ।इस विदाई समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक गण भी उपस्थित रहे।

सम्मान के प्रत्युत्तर में अनुसुइया राठौड़ ने आदिवासी अंचल के बच्चों पर पूरी तल्लीनता से ध्यान देने का शिक्षक समुदाय से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही उनका जीवन स्तर सुधरेगा और अंचल तरक्की करेगा तो देश तरक्की करेगा। उन्होंने अपने 27 साल के सेवाकाल में मिले सहयोग के लिए पालकों, शिक्षकों, और ग्रामवासियों का आभार माना। संस्था प्रधान सहित सभी वक्ताओं ने अनुसुइया राठौड़ के सेवाभाव को अनुकरणीय बताया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp