सैलाना। नगर में आज शनिवार को अंजनी पुत्र पवनसुत हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सैलाना धर्ममय हुआ। नगर सहित क्षेत्र के मंदिरों में भक्तों का ताता लगा रहा। नगर के अधिकांश मंदिरों को सुसज्जित लाइटिंग व हनुमानजी जी को आकर्षक चोलों से श्रृंगारित किया गया था। सुबह से ही मन्दिरों में भजन कीर्तन यज्ञ, हनुमान चालीसा सुन्दरकाण्ड चलती रही जो देर रात तक चली, पूजा अर्चना के साथ भक्तों ने दर्शन कर महाआरती महाप्रसादी ग्रहण की आनंद लिया।
सैलाना नगर के रामेष्ठ सेवा संस्थान आजाद क्लब सैलाना के तत्वधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष शनिवार को श्री हनुमान जी जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारा महाप्रसादी का आयोजन(रामनिवास मन्दिर) ओशिन परिसर हनुमान मंदिर पर रखा, जिसमे नगर सहित 8 हजार से अधिक भक्तों ने महाप्रसादी के साथ धर्म लाभ लिया।
नगर के खाकी बाबा हनुमान जी मंदिर पर जय बजरंग व्यायाम शाला द्वारा सुबह से ही हवन पूजन यज्ञ होते रहे, वही महा आरती एवं महाप्रशादी भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका धर्म प्रेमियों ने धर्म लाभ के साथ प्रसादी ग्रहण की।
नगर के गोधुलिया हनुमान जी मंदिर पर महाआरती महाप्रशादी की गई गोधुलिया हनुमानजी मंदिर पर भी सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा। वही दर्शन लाभ लिए। चैतन्य हनुमान जी मंदिर घंटाघर के पास यहां पर भी सुबह से पूजा अर्चना यज्ञ धार्मिक आयोजन होते रहे भक्तों ने दर्शन लाभ लिए।
रामेश्वर सेवा संस्थान, आजाद क्लब के तत्वावधान में विशाल वाहन रैली निकाली। अंजनी पुत्र श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व सैलाना नगर में ओशीन परिसर से विशाल वाहन रैली डीजे की धुन पर भ्रमण के निकली। शुक्रवार की रात्रि में नगर मे बडी संख्या में भक्तों ने ओशीन परिसर से रामेश्वर सेवा संस्थान, आजाद क्लब के तत्वाधान में यह वाहन रैली निकाली। रैली नगर के प्रमुख मार्गो से गुजर कर पुनः ओशीन परिसर पर समाप्त हुई। रैली में हाथों में भगवा झंडा लिए जय-जय सियाराम के जयकारों से गुंजायमान हुआ। सैलाना पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा दोनो ही दिन कार्यक्रम में चाक-चौबंद व्यवस्था रही।

Author: MP Headlines



