सैलाना/ सरवन। आज पूरे देश में भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक क्रांति के अद्भुत डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भाजपा ने सरवन बेड़दा मंडल के 51 बूत पर अलग-अलग जाकर डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती सरवन ग्राम पंचायत पंचायत भवन में मनाई गई।
डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर फूल माला, दीप प्रज्वलित कर मंडल अध्यक्ष भेरू सिंह निनामा, ग्राम पंचायत सरवन सरपंचसंभुडी बाई भाभर, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभू सिंह गणावा, भाजपा वरिष्ठ डॉ सुशील कपूर, मंडल महामंत्री सुनीता बैरागी, सरवन पेसा एक्ट अध्यक्ष रामचंद्र गामड ( रामु ), भाजपा मंडल उपाध्यक्ष छगन मईडा, सरवन पंच रतन परिहार, मीडिया प्रभारी सोमेश परिहार, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष उदय सिंह गुर्जर, कोलपुरा सरपंच कांतिलाल दामा, उप सरपंच द्वारिका मईडा, राधेश्याम रेगा, तेजू परमार, राजेश जोशी, राहुल बैरागी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने डॉ भीमराव अंबेडकर मलयार्पणकर सामाजिक समानता के प्रतिक को नमन किया।
इस अवसर पर शिक्षा समानता और सामाजिक न्याय और उनके संदेश को दोहराया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा सरवन बेडदा मंडल अध्यक्ष भैरु सिंह निनामा एवं भाजपा वरिष्ठ डॉ सुशील कपूर जयंती के उपलक्ष में ग्राम पंचायत सरवन सरपंच संभुडी बाई भाभर के समक्ष संस्कृतिक भवन बनाने का प्रस्ताव रखा क्योंकि ग्राम में एक भी सांस्कृतिक भवन नहीं होने के कारण बहुत सी आपत्तियों का सामना करना पड़ता है ग्राम पंचायत सरवन सरपंच ने जल्द से जल्द संस्कृतिक भवन ठहराव प्रस्ताव कर जल्द से जल्द मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सामने प्रस्ताव रखेंगे संस्कृतिक भवन का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर भवन रखा जाएगा

Author: MP Headlines



