वन विभाग कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मना कर फलदार पौधे लगाए

सैलाना। वन विभाग कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के वन विभाग कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया‌।

वन परिक्षेत्राधिकारी आर.एस.जोशी ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन में बहुत आवश्यक है। पेड़ पौधे से हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। हम सभी को जल, जंगल, जीव जन्तु, पेड़- पौधो को बचाना चाहिए उसका पूरा पूरा ध्यान रखना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस पर वन परिक्षेत्र सैलाना अंतर्गत नगर वाटिका (केक्टस ईको गार्डन) में फलदार व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर परिक्षेत्र सहायक सैलाना श्री जी.एस. डोडिया, टी.पी. शर्मा, वनपाल नारायण कटारा, वनरक्षक रमेश पन्नु, राकेश डिण्डोर, लखनसिंह सिसोदिया, रवि शर्मा, महेन्द्रसिंह डोडिया, पप्पुसिंह देवडा एवं पर्यावरण प्रेमी प्रवीण चौहान, बाबुलाल कटारा, कालु डोडियार ‌आदि उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines