सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ एस सी जैन के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ बालकृष्ण चौहान ने बताया कि रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा देशभक्ति पर आधारित रंगोली बनाई गई जो देश की उपलब्धियां को उजागर करती है। वहीं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इसमें मुख्य वक्ता प्रो अनुभा कानड़े ने अपने विद्वतापूर्ण संबोधन से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आर पी पाटीदार ने अपने कार्य में ईमानदारी से लगे रहने को देश सेवा बताया। प्रकोष्ठ के डा सौरभ ई लाल ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन डॉ मंजुला मंडलोई एवं आभार डॉ हेमलता बामनिया ने माना। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Author: MP Headlines


















