“एक पौधा मां के नाम” के तहत वृक्षारोपण जारी

सैलाना।  शासकीय महाविद्यालय सैलाना की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा ” एक पौधा मां के नाम ” के तहत वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है। यह स्वयंसेवक अपने घरों एवं महाविद्यालय परिसर तथा गोदगांवों में “एक पौधा मां के नाम” रोपित कर रहे हैं , जिससे प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके। जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ बालकृष्ण चौहान, डॉ रावत ने बताया कि प्राचार्य डॉ एस सी जैन , डॉ आर पी पाटीदार के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गोदग्रामों, स्वयं के घरों एवं महाविद्यालय परिसर में पौधों का रोपण किया जा रहा है। जिनकी देखभाल यह स्वयंसेवक स्वयं करेंगे ।इस कार्य में हीरालाल गणावा, मुस्कान आशर्मा, रानू डोडियार ,कृष भाभर एवं अन्य स्वयंसेवक अपना योगदान कर रहे हैं।

NITESH SHARMA
Author: NITESH SHARMA

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp