नगर में खाद्य अधिकारी ने निरीक्षण किया

सैलाना। सैलाना नगर मेआगामी त्यौहार को देखते हुए कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार में एवं सैलाना एस डी एम मनीष जैन के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जारी है।

शुक्रवार को भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया द्वारा सैलाना में कार्यवाही करते हुए सदर बाजार स्थित विनायक आइस क्रीम से मावा बर्फी, मोदी आइस एंड स्वीट्स से मावा और फैनी, अम्बे  श्री फूड से सोनपापड़ी और कैडबरी के नमूने लिए गए।

विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर सभी दुकान संचालकों को अपने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और गुणवातायुक्त खाद्य पदार्थो का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। लिए गए सभी नमूने जांच हेतु भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएग। आगे भी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp