पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत पहुंचे घटना स्थल कहा धार्मिक भावनाओं पर हमला है,गेहलोत ने कहा कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे
सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर से पांच किलोमीटर दूर स्थित अति प्राचीन स्थल कल्याण केदारेश्वर महादेव मंदिर के बाहर अस्थाई दुकान लगा कर अपना जीवन बसर कर रही तीन महिलाओं की रात में अज्ञात बदमाशों ने दुकानें जला दीं। यह महिलाएं अपनी दुकान में हार फूल नारियल भुट्टे और छोटी-मोटी वस्तुएं बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं।

लगातार मिल रही थी धमकियां
पीड़ित दुकानदार गीता बाई गणावा ने बताया कि पिछले कुछ समय से कुछ असामाजिक तत्व उन्हें दुकाने न लगाने की धमकी दे रहे थे। सभी दुकानदार भय के माहौल में काम कर रहे थे, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में भी नाराजगी है।
घटना की जानकारी मिलते ही सैलाना के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ दुकानदारों पर नहीं बल्कि धार्मिक भावनाओं पर भी है। गेहलोत ने कहा कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने शासन से मांग की कि गरीब दुकानदारों को राहत राशि प्रदान की जाए।
महिलाओं ने बताया कि उनकी दुकानें जलाने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है दुकानों से ही परिवार का पालन-पोषण करते है। महिलाओं ने भी प्रशासन से न्याय की मांग की है और अपनी दुकानें फिर से शुरू करने के लिए मदद की अपील की है।
Author: MP Headlines


















