सैलाना में स्कूली छात्रों को साइकिल वितरण समारोह आयोजित

सैलाना। नगर के शासकीय एकीकृत नूतन माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 सैलाना में आज दिनांक 07 अगस्त 2025 को साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री कमलेश्वर डोडियार एवं जनशिक्षक महोदया श्रीमती डॉक्टर अंजुम खान उपस्थित रहीं।

विधायक कमलेश्वर डोडियार, जो झोपड़ी वाले विधायक के नाम से भी जाने जाते हैं, ने विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद सैलाना नगर के स्कूली छात्रों के साइकिल वितरण समारोह में पहुंचकर छात्रों को साइकिल वितरित की। इस अवसर पर कुल 14 साइकिलों का वितरण किया गया, जिसमें 10 बालकों और 4 बालिकाओं को साइकिल दी गईं।

इस अवसर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने छात्रों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक हिफ्ज़ुर्रहमान अंसारी, मुकेश राठौर, अर्पित पाटीदार, शबाना पठान, ममता शर्मा, मृणाली पाठक, नीलेश कुमावत, पुष्पा छानवाल सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक मुकेश राठोड ने किया तथा आभार अनिता सिसोदिया ने माना।

NITESH SHARMA
Author: NITESH SHARMA