स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

सैलाना। सैलाना नगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम मनीष कुमार जैन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शासन द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। इसके अलावा, विद्यालयीन विद्यार्थियों की प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। 

कार्यक्रमों की रूपरेखा

बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार 12 अगस्त को सैलाना नगर के सान्दीपनि उत्कृष्ट विद्यालय से दोपहर 3:00 बजे तिरंगा यात्रा निकलेगी। जो पूरे नगर का भ्रमण करती हुई वापस इसी संस्थान में समाप्त होगी। 15 अगस्त को सुबह प्रतिवर्षानुसार स्कूली विद्यार्थियों की प्रभात फेरी निकलेगी। जो नगर भ्रमण करती हुई वापस कृषि मंडी परिसर पहुंचेगी। जहां सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य समारोह आयोजित होंगे।

एसडीएम का आग्रह

एसडीएम मनीष कुमार जैन ने सभी विभाग प्रमुखों से आग्रह किया है कि वे अपने भवन पर एक दिन पूर्व विद्युत सज्जा करें और हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि यह प्रमुख राष्ट्रीय त्यौहार पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाना चाहिए।

बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

बैठक में जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्देशक शर्मा, सैलाना जनपद सीईओ रिया गेर, बीआरसी नरेंद्र कुमार पासी, मुख्य नगर परिषद अधिकारी मनोज शर्मा, नगर के समस्त स्कूलों के प्रमुख प्राचार्य, महाविद्यालय सैलाना व  सभी शासकीय विभाग प्रमुख, जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन उपस्थित थे।

NITESH SHARMA
Author: NITESH SHARMA

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp