धामनोद। शासन के निर्देशानुसार नगर धामनोद में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत नगर परिषद धामनोद के कार्यालय प्रांगण में श्रमदान, स्वच्छता शपथ एवं राष्ट्रगान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर निकाय के उपाध्यक्ष श्री लोकेंद्र सिंह सिसोदिया, पार्षद गण श्री गोविंद परिहार, श्री मुकेश चौधरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती पूजा गोयल, श्री अजय डिंडोर और श्री दुर्गेश पवार एवं निकाय के समस्त कर्मचारीगण तथा नगर के नागरिक गण उपस्थित रहे आयोजन को सफल बनाने हेतु निकाय के उक्त कार्यक्रम प्रभारी श्री सफीक अहमद खान ने उपस्थित सभी जनों का आभार प्रकट किया।
Author: MP Headlines













