स्वदेशी उत्पाद ही देश को विश्व नायक बनाएंगे – डॉ. चौहान

सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अंत्योदय दिवस के रूप में मनाई गई। जयंती के उपलक्ष्य में स्वदेशी उत्पादों पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में डॉ बालकृष्ण चौहान ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार देश को विश्व की सर्वोच्च अर्थव्यवस्था बना सकते हैं। यदि हम स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेंगे तो निश्चित रूप से विदेशी मुद्रा और टैरिफ वार से हम अपने देश को बचा लेंगे। वर्तमान नेतृत्व ने जीएसटी दरों में बदलाव कर स्वदेशी कुटीर उद्योगों के विकास का नया मार्ग प्रशस्त किया है।
अतः हमें पंडितजी के विचारों पर चलकर उनके सपने को साकार करना चाहिए।

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉक्टर आर पी पाटीदार ने कहा कि पंडित उपाध्याय का चिंतन  एवं दर्शन इस देश  को  प्रगति का मार्ग दिखलाता है अतः हमें मानव एकात्मकता एवं अंत्योदय की विचारधारा को  अंगीकार करना चाहिए। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ सौरभ ई लाल ने पंडितजी के जीवन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापिका  प्रो अनुभा कानड़े, प्रो भूपेन मंडलोई, डॉ रविकांत, डॉ मंजुला मंडलोई  उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुप्रिया करोडे़  एवं आभार डॉ हरिओम अग्रवाल ने माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines