रतलाम में नई कलेक्टर ने संभाला पदभार

रतलाम। रतलाम में प्रशासनिक बदलाव के साथ, सुश्री मिशा सिंह ने आज विधिवत कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर, स्थानांतरित कलेक्टर श्री राजेश कुमार बाथम से पदभार ग्रहण किया और जिले की कमान संभाली।

इस अवसर पर श्री राजेश कुमार बाथम को विदाई भी दी गई।
सुश्री मिशा सिंह इससे पहले जबलपुर में अपर कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। नई कलेक्टर के आने से जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

MP Headlines
Author: MP Headlines