सैलाना। बाजना ई अटेंडेंस को लेकर बाजना में कर्मचारियों द्वारा जंगी प्रदर्शन कर रैली आयोजित की गई और प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार महोदय बाजना के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

सैकड़ो कर्मचारियों का समूह बालक हायर सेकेंडरी स्कूल बाजना पर उपस्थित हुआ। जहां ई अटेंडेंस, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता और पुरानी पेंशन को लेकर संयुक्त कर्मचारी संघष समिति के प्रमुख डा. मुनिद्र दुबे, गोपाल बोरिया, पिंकी यादव, जयराज सिंह देवड़ा, देवीलाल डामोर, शैतान सिंह राठौड़ श्रीमती भावना पुरोहित, सुश्री लीना राठौड,तेज सिंह डिंडोर ने उपरोक्त मांगों के दुष्प्रभाव के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। एवं अपाक्स के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पिंकी यादव का साफा बांधकर स्वागत किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप मुस्तकीम सिद्दीकी आसिफ खान , संजय मेहता,निर्मल सिंह चौहान, रईस खान, योगेश कसेरा, रणछोड़ दास बैरागी, कैलाश राठौड़, आरिफ पठान, छत्रपाल सिंह देवड़ा, संजय जैन, जीवन भगोरा, जहु डामर, कालू सिंह कटारा, सुनील मईडा, रिजवान खत्री, डूंगर सिंह हरोड, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नरेंद्र कुमार टाक ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री गोविन्द कसावत ने किया।
Author: MP Headlines


















