केंद्रीय जनजाति आयोग अध्यक्ष का किया स्वागत

सैलाना। सोमवार को केंद्रीय जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्तर सिंह आर्य एवं आयोग के सलाहकार सदस्य प्रकाश भाऊ उईके का सैलाना बायपास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। श्री आर्य बांसवाड़ा में आयोजित एक शासकीय कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, मनीषा सिलावट, नेता प्रतिपक्ष मुकेश पाटीदार, पार्षद विशाल धभाई, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, शैतानसिंह, दिनेश आसरा, ईश्वरलाल कुमावत, भंवर कुमावत, अडवानिया सरपंच जमुनाबाई मैड़ा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवचंद्र पाटीदार, ऊंकार निनामा (पार्षद, धामनोद), विशाल राठौड़, अनोखीलाल पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp