बाबा खाटू श्याम मंदिर पर छप्पन भोग एवं महाआरती का हुआ आयोजन

सैलाना। मंगलवार को नगर के कीर्तिविहार कालोनी स्थित श्री खाटू बाबा श्याम मन्दिर पर छप्पन भोग एवं महाआरती महाप्रसादी हुई, जिसमे श्याम प्रेमीयो ने बाबा का जयघोष करते हुए  महाआरती की ताल पर थिरकते रहे।

बाबा का आकर्षक श्रृंगार, अखंड जोत लगाई गई  तपश्चात महा प्रसादी  भोज का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या मे धर्मप्रेमी जनता ने भाग लिया।बाबा श्याम मंदिर समिति के राजेश शर्मा, धर्मेंद्र सिंह राठौर, प्रकाश पांचाल, गजेंद्र सिंह भाटी, इंद्रपाल सिंह राठौर, रितेश चंदेल, हिरालाल बाथम, निलचंपक, समरथ बामनिया, राजु भाई कुमावत, रवी सोलंकी सहित समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines