जनजाति गौरव दिवस को  मनाने की  कार्य योजना को लेकर बैठक

सैलाना। जनजाति गौरव दिवस को मनाने के परिप्रेक्ष्य मे  जिला विकास मंच के तत्वाधान में सैलाना विकास खंड स्तरीय पटेल, कोटवाल बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे 15नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जन्म जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप मे  धूमधाम से मनाने की कार्य योजना बनाई गई।

बैठक के दौरान कैलाश भगत ने उपस्थित पटेलों से कहा कि आप अपने अपने ग्राम में हमारी प्राचीन परंपरा, रीति नीति, रूढ़िवादीता और तीज ,त्यौहार की रक्षा हेतु एक सुरक्षा समिति का निर्माण करें जिससे हमारे गांव में अन्य निरुद्ध गतिविधि ना चल सके जिसके लिए हमें हमारी संस्कृति परंपरा और देश भक्ति -धर्म को मिटाने वाले षड्यंत्र कारी व्यक्तियो को गांव व क्षेत्र में घुसने पर निगाह रखते हुए चौकसी करे।

बैठक के दौरान जनजाति विकास मंच के जिला संयोजक मांगीलाल खराड़ी ने कहा हमारे पुरखों की परम्परा संस्कृति, रिती नीति को धरती के आबा भगवान बिरसा मुंडा ने बचाया है हमें उसी प्रेरणा को संजोए रखना है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी  को सिख मिले। बैठक के दौरान पटेल कचरू मईड़ा, गौतम  निनामा, बरपटी पटेल, नाथू  मुनिया सहित सैकड़ो गांव के पटेल कोटवार उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines