सैलाना। एक जिम्मेदार नागरिक वही है जो स्वयं सुरक्षित रहे ,और दूसरों को भी सुरक्षा के लिए प्रेरित करे।भारत वर्तमान में सड़क दुर्घटनाओं..की विश्व राजधानी बन गया है..हमारी सड़के आज भारत की सबसे खतरनाक जगह बन गई है..हमे यहाँ सबसे ज़्यादा सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश और उसका महत्त्व बताते हुए यह बात प्राचार्य गिरीश सारस्वत द्वारा कही गई। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों को लेकर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। विषय प्रवर्तन कार्यक्रम के संयोजक योगेश परमार द्वारा किया गया।
सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना में विद्यालय की रेडक्रॉस समिति द्वारा “यातायात नियमों एवं सुरक्षा” विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला के अंतर्गत शिक्षक इमरोज़ खान द्वारा प्रभावी पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को दुर्घटनाओं के कारण, सड़क सुरक्षा के उपाय, ट्रैफिक संकेतों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, तथा सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों की जानकारी दी गई । कार्यशाला में विद्यार्थियों द्वारा फीडबैक भी दिया गया । जिसमें उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला उनके लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी रही।
कार्यशाला के अंत में रेडक्रॉस समिति प्रभारी पलक विश्वकर्मा ने आभार प्रदर्शन किया। और इसके साथ ही अभी तक विद्यालय में संचालित रेडक्रॉस की गतिविधियों की जानकारी भी दी गई ।
अन्य शिक्षक साथी सुरेश बनिया, अश्विन गौतम, धर्मेंद्र सिसोदिया, सलोनी सोनावा, कीर्ति बैरागी, भारती बैरागी, नेहा सिंह, सारिका मंडलोई आदि उपस्थित रहे।
Author: MP Headlines


















