रतलाम 9 नवम्बर/ जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया कि म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे की अध्यक्षता मे 09 नवम्बर को विधिक सेवा दिवस के शुभारंभ के अवसर पर एक न्याय जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे एवं अध्यक्ष अधिवक्ता संघ रतलाम श्री राकेश शर्मा के द्वारा मैराथन (दौड़) हेतु उपस्थित धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन जिला न्यायालय, रतलाम से प्रारंभ होकर छत्री पुल, जिला अस्पताल, जेल रोड़, लोकेन्द्र टाकीज चौराहा होते हुए न्यू रोड़, दो बत्ती चौराहा, सज्जन सिंह स्टेचू से एसबीआई चौराहा होते हुए मित्र निवास रोड़ से जिला अधिवक्ता संघ के सभागार के पास समाप्त की गई।
उक्त मेराथन में जिला मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, मंडल रेल प्रबंधक पश्चिम रेल मंडल रतलाम श्री अश्विनी कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती हिना केवलरमानी, जेल अधीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह भदौरिया, जेलर श्री बृजेश मकवाने, न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नीरज पवैया, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी, रतलाम जन अभियान परिषद समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, समस्त अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण, पैनल अधिवक्ता, एलडीसीएस अधिवक्ता, पैरालीगल वालेंटियर्स, एनजीओ के सदस्य, न्यायालयीन कर्मचारीण, समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण एवं अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जिला खेल प्रशिक्षक श्री जितेन्द्र धुलिया, दुर्गा डामोर, छाया शर्मा, पवन सिंदल, निर्मला डामोर, ऋषि चरपोटा, ममता सिंह द्वारा मैराथन में सहयोग प्रदान किया।
मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से श्री नितिन प्रजापति, श्री नयन तलौदिया, श्री पीयूष पटेल ने बालकों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए और सुश्री आरती गामड़, सीमा डामोर, सलौनी खोइवाल ने बालिकाओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त किया।
Author: MP Headlines


















