सैलाना। सैलाना नगर में सोमवार को जिनशासन गौरव आचार्य श्रीउमेशमुनि जी महाराज के सुशिष्य, धर्मदास गणनायक, प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी एवं पूज्या पुण्यशीलाजी के पावन सानिध्य में 14 नवंबर को रतलाम में दीक्षित होने जा रही मुमुक्षु अंजली बहन भंडारी का सोमवार को नगर आगमन हुआ।

इसके पूर्व दीक्षार्थी बहन परिवारजनों के साथ सरवन में विराजित पूज्य सुभेष मुनीजी आदि ठाणा के दर्शन वंदन कर सैलाना पहुंचे। यहां राजवाड़ा चौक से श्री जैन संघ के नेतृत्व में जयकारा यात्रा दीक्षार्थी अंजलि बहन के साथ अणु आराधना भवन पहुंची।इस अवसर पर वर्धमान स्थानकवासी श्री संघ, सुधर्म जैन श्रावक संघ,जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ,महिला मंडल द्वारा दीक्षार्थी बहन अंजलि भंडारी,वीर पिता महेंद्र भंडारी,वीर माता सुशीला देवी भंडारी का बहुमान किया गया।श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ के पदाधिकारियों द्वारा दीक्षार्थी को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।

इस अवसर पर वर्धमान स्थानक वासी श्रावक संघ अध्यक्ष राजेश सियार, सुधर्म श्रावक संघ के बसंती लाल संघवी,जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ से मोतीलाल चंडालिया श्री संघ के भंवरलाल संघवी,कांतिलाल संघवी, करुण संघवी, राजेंद्र कोठरी, विजय डोसी, सौरभ रांका, मांगीलाल संघवी, मोनू रांका, अमित पितलिया, महेंद्र ग्वालियरी, अशोक चौधरी, सुनील चंडालिया, महेंद्र संघवी, इंद्रेश चंडालिया, वर्धमान संघवी, कन्हैया लाल मोगरा, प्रीतेश लोढ़ा, विकास कोलन,
विहार सेवक मुकेश चंडालिया, झमक लाल सियार, विमल कटारिया, सुनील सियार, शैलेंद्र चंडालिया, अरविंद संघवी, पियूष सालेचा ओरा, नितेश संघवी, अंकित गोलेच्छा, मुकेश लोढ़ा, धर्मेंद्र संघवी, विजय संघवी सहित बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात मुमुक्ष बहन अंजलि के मुखारविंद से मांगलिक श्रवण की गई। संचालन पियूष ओरा ने किया।
Author: MP Headlines


















