सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना की छात्राओं नीलम आशर्मा एवं ओशिन गवाले ने दिनांक 9/11/25 से 12/11/25 तक सेज यूनिवर्सिटी भोपाल में आयोजित साउथ वेस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व किया। महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी रक्षा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16/11/25 को महाविद्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों छात्राओं का चयन साउथवेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए हुआ था।
उल्लेखनीय है कि दोनों ही छात्राओं ने नियमित रूप से जूडो का अभ्यास महाविद्यालय में ही किया। दोनों छात्राओं की लगातार 2 वर्षों से सहभागिता साउथ वेस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता में रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर पी पाटीदार एवं महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
Author: MP Headlines


















