सैलाना। सैलाना, सरवन साइमा कॉटन डेवेलपमेंट एंड एसोसिएशन, कोयंबटूर के नेतृत्व में और किसान कल्याण तथा कृषि विकास के सहयोग से कपास की उन्नत तरीके से खेती करने हेतु प्रशिक्षण में लगभग 400-450 कृषक उपस्थित हुए जिनका मार्गदर्शन कोयंबटूर से वैज्ञानिक डॉ आशा रानी, डा मुथुस्वामी, दिनेश गुप्ता, मधु बाबु एवं कृषि विज्ञान केन्द्र कालूखेड़ा के पादप संरक्षण वैज्ञानिक डॉ पी तिवारी एवं यंग प्रोफेशनल आदित्य प्रताप सिंह तथा कृषि विभाग के अधिकारी उप संचालक कृषि श्रीमति नीलम सिंह चौहान, परियोजना संचालक आत्मा निर्भय सिंह नरगेश, अनुविभागीय अधिकारी (कृषि) नान सिंह मंडलोई ने दिया एवं एसोसिएशन द्वारा प्रदाय कॉटन प्लॉट का विजिट ग्राम श्यामपुरा में कैलाश मईडा के खेत पर किया गया।

कृषक द्वारा प्रदाय की गई कॉटन किस्म के बारे में बताया गया कि उक्त किस्म में लगने वाले बॉल (डेंडु) की साईज काफी बड़ी होने के साथ-साथ डेंडु काफी नजदीक लगे हैं। इसके साथ ही विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी यादवेन्द्र सिंह निनामा विकासखंड सैलाना, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जगदीश अलावा विकासखंड बाजना एवं विकासखंड सैलाना-बाजना के समस्त कृषि विस्तार अधिकारी आदि मौजूद रहे! कार्यक्रम का संचालन चेतन राजावत द्वारा किया गया। व आभार मधुबाबू द्वारा माना गया।
Author: MP Headlines


















