सैलाना/रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सैलाना क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। एसडीओपी नीलम बघेल के नेतृत्व में रात्रि कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 23 वारंटों की तामिली कराई।
इस अभियान में सबसे पहले थाना सैलाना प्रभारी पिंकी आकाश की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 03 स्थाई वारंट और 03 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। वहीं थाना रावटी प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया एवं उनकी टीम ने 03 स्थाई वारंट 01 फरारी वारंट तथा 02 गिरफ्तारी वारंट का निष्पादन किया। इसके अतिरिक्त थाना बाजना प्रभारी मनीष डाबर द्वारा 05 स्थाई वारंट और 02 गिरफ्तारी वारंट सफलतापूर्वक तामील किए गए।
थाना सरवन प्रभारी अर्जुन सिंह सेमलियार की टीम भी अभियान में सक्रिय रही और उन्होंने 02 स्थाई वारंट तथा 02 गिरफ्तारी वारंट की तामिली कराई। इस प्रकार पूरे अनुभाग सैलाना में पुलिस ने मिलकर कुल 13 स्थाई वारंट 01 फरारी वारंट और 09 गिरफ्तारी वारंट यानी कुल 23 वारंटों का सफल निष्पादन किया।
रात्रिकालीन कांबिंग गश्त के दौरान की गई यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के संकल्प को दर्शाती है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण रखा जा सके।
Author: MP Headlines


















