अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मुख-बधिर दिव्यांग बच्चों संग मनाया, सेवा व स्नेह में डूबा पूरा दिवस

मानवाधिकार दिवस पर दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ समय बिताने का सौभाग्य मिला – जेल अधीक्षक भदोरिया

रतलाम। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, जिला रतलाम द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह एवं संभागीय मंत्री शेखर नाहर के मार्गदर्शन में जन चेतना मूक-बधिर विद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ सेवा, सहभागिता और स्नेह से भरपूर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।


दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ सहभागिता
दोपहर 12 बजे से संगठन के पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ समय बिताया, रोचक खेल खिलाए और आत्मीय संवाद किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया। खेलों में प्रथम और द्वितीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद सभी विद्यार्थियों को सप्रेम भोजन कराया गया।


मुख्य कार्यक्रम
दोपहर 2 बजे से मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी, संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सिंधु राज, जिला अध्यक्ष राजकुमार जी हरण, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनू सोलंकी तथा जिला उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र हरारिया,  सहायक जिला जेल अधीक्षक श्री विनोद विश्नोई, श्री असलम खान, तथा सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत की जिला प्रभारी शबाना खान, विद्यालय के अध्यक्ष मुंशी लाल दुबे  के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जेल अधीक्षक श्री लक्ष्मणकुमार सिंह भदौरिया ने की।

विद्यालय के प्राचार्य सतीश तिवारी एवं विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। मुख-बधिर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन पर उपस्थित जनों ने तालियों की गूंज के साथ उत्साहवर्धन किया।


सेवा-श्रृंखला का पहला कार्यक्रम
संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण ने स्वागत भाषण में कहा कि यह आयोजन दानदाताओं द्वारा समर्थित सेवा-श्रृंखला का पहला कार्यक्रम है। आगामी कार्यक्रमों में पिपलौदा के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 50 गद्दों सहित अन्य उपयोगी सामग्री वितरण किया जाएगा। विद्यालय के 99 वर्षीय अध्यक्ष मुंशीलाल दुबे का साफा, शाल एवं मोतियों की माला से सम्मान किया गया। दानदाताओं में अशोक झामर, अभय मंडलेचा, श्रीमती प्रतिभा मंडलेचा एवं दिलीप भंडारी (कालूखेड़ा) का भी शाल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।


मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के विचार
विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी ने मानवाधिकारों पर विशेष वक्तव्य देते हुए हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

मुख्य अतिथि भदौरिया ने मानवाधिकारों के महत्व और दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं के प्रति समाज में बढ़ती संवेदनशीलता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों को प्रेरित करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए मार्ग प्रशस्त करते हैं। रतलाम में अपने 4 वर्ष के कार्यकाल में पहली बार इस विद्यालय में आने पर उन्होंने खुशी व्यक्त की और बच्चों के कल्याण हेतु ₹10,000 का व्यक्तिगत सहयोग देने की घोषणा की तथा अन्य साथियों से भी सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।

मुख्य अतिथि असलम खान ने अपने वक्तव्य में कहा कि “जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक है। हमें अनावश्यक विवादों और अपराधों से सदैव दूरी बनाए रखनी चाहिए। यदि इन बातों का ध्यान रखा जाता, तो शायद हमारी मुलाकात यहां नहीं होती। लेकिन जीवन अभी लंबा है। जब दोबारा खुली हवा में सांस लेने का अवसर मिले, तो प्रयास करना कि फिर कभी जेल की सलाखों के पीछे आने की नौबत न आए।”
उन्होंने आगे कहा कि “संविधान ने हमें अनेक मौलिक अधिकार प्रदान किए हैं, जिनका संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध ने मानवता को अपार क्षति पहुँचाई थी, जिससे हमें यह सीख मिलती है कि मानवाधिकारों की रक्षा ही समाज की वास्तविक प्रगति का मार्ग है।”
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि “यदि कैदियों को शिक्षा, विधिक परामर्श या किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो हम सदैव तैयार और प्रतिबद्ध हैं।”

पदाधिकारी एवं समाजसेवियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में संगठन से उपाध्यक्ष जगदीशचंद्र हरारिया, सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत की जिला प्रभारी शबाना खान, समाजसेवी असलम खान, जिला मीडिया प्रभारी प्रतीक लोढ़ा, नगर अध्यक्ष सोनू सोलंकी (रतलाम), नगर अध्यक्ष एजाजुद्दीन शेख (पिपलौदा) मंचासीन रहे। इसके अलावा अनिल श्रीमाल, भावेश गादिया, राहुल छाजेड़, पवन ओस्तवाल, ज्योति संघवी, कुसुम मेहता, मंजू हरण, अरुणा भंडारी, निखिल शर्मा, नवीन हरारिया, देवेंद्र शर्मा, पिंकी पाटीदार, काजल पाटीदार, आशीषसिंह देवड़ा सहित दानदाता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

अंत में जिला संगठन द्वारा सभी अतिथियों का शाल एवं मोतियों की माला से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संयत एवं प्रभावी संचालन प्राचार्य सतीश तिवारी ने किया और आभार संगठन के मीडिया प्रभारी प्रतीक लोढ़ा ने व्यक्त किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp