रतलाम में पहली बार मेट पर होगी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता

रतलाम। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण होने वाला है। महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग द्वारा 12 और 13 दिसंबर 2025 को पहली बार मेट (Mat) पर राज्य स्तरीय खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

खेल जगत में नया अध्याय
यह पहली बार है जब शासकीय महाविद्यालय के परिसर में खो-खो जैसे पारंपरिक खेल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मेट पर आयोजित की जा रही है, जो खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल का अनुभव प्रदान करेगी।

  • आयोजन तिथि: 12 और 13 दिसंबर 2025
  • प्रतियोगिता: राज्य स्तरीय खो-खो (पुरुष)
  • स्थल: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम

विशेषता: पहली बार मेट पर प्रतियोगिता का आयोजन
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य भर से विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी, जिससे खेल प्रेमियों को उच्च स्तरीय प्रदर्शन देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.वाय .के. मिश्रा और क्रीड़ा  अधिकारी डॉ.रूपेंद्र सिंह फरस्वाण इस आयोजन को लेकर उत्साह व्यक्त किया है और सभी टीमों को शुभकामनाएं दी हैं।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp