ब्लॉक कांग्रेस सैलाना ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की

सैलाना। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को कांग्रेस जनों ने याद कर सैलाना नगर के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राम चौधरी, युवा कांग्रेस नेता हनी गहलोत ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर पुष्प मालाएं अर्पित कीये।

सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत के लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 562 देशी रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ,इस अवसर पर प्रवीण सिंह राठौर बाबूलाल पांचाल रजत जैन खातू भाई सहित कांग्रेस जन कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp