सैलाना । शासकीय आईटीआई से पढ़े दशरथ पिता नानूराम हारी निवासी सैलाना का चयन पश्चिम रेलवे के बड़ोदरा डिवीजन में लोको पायलट के पद पर हुआ है। दशरथ के अनुसार वह एक साधारण किसान परिवार से है। उन्होंने वर्ष 2019 से 2021 तक शासकीय कॉलेज से आईटीआई की पढ़ाई पूर्ण की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2023 में आईटीआई रतलाम से डीजल शेड, में अप्रेंटिसशिप कर तकनीकी अनुभव प्राप्त किया।
व अप्रेंटिसशिप पूरी करने के बाद में दशरथ ने करीब दो वर्षों तक सरकारी नौकरी की तैयारी की। लगातार लगनशीलता व परिश्रम और अनुशासन का परिणाम यह रहा कि उनका चयन पश्चिम रेलवे के बड़ोदरा डिवीजन में लोकों पायलट के पद पर हो गया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है।
Author: MP Headlines


















