बालिकाओं को बाल विवाह न करने की दिलाई शपथ, बताएं बाल विवाह के दुष्प्रभाव

सैलाना। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में आज पीएम श्री स्कूल सैलाना में समस्त शासकीय विद्यालय के स्टाफ की उपस्थिति में बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया एवं बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना से जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया  के निर्देशानुसार परियोजना अधिकारी श्री रविंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में श्रीमती दीपा चौधरी के द्वारा शपथ दिलाई गई एवं ज्योति गोस्वामी द्वारा इस  अभियान के बारे में समझाया गया एवं आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुनीता  छजलानी मैडम का विशेष सहयोग रहा ।

MP Headlines
Author: MP Headlines