सैलाना। सकरावदा,समीप मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सैलाना जिला रतलाम की नवांकुर संस्था आदर्श सकरावदा ग्राम विकास समिति के द्वारा आज दिनांक 27/12/2025 को ग्राम सेमलखेड़ा सेक्टर क्रमांक – 04 सकरावदा के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन के तहत बोरी बंधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सैलाना ब्लॉक समन्वयक रतनलाल चरपोटा द्वारा बताया गया कि हमें घर का पानी घर में,गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में, रोकने का प्रयास करना चाहिए, जिससे हमारे आसपास के जल स्रोतों में वृद्धि हो सके, ऐसा प्रयास हमें समय-समय पर करना चाहिए, जिससे आने वाले समय में हमारे गांव में स्थित पीने के पानी के जल स्रोत का जलस्तर बना रहे, तथा जीव जंतुओं, पशु- पक्षियों एवं मवेशियों को और वर्तमान समय में कृषि उपयोग हेतु सिंचाई करने के लिए जल उपलब्ध हो सके,उन्होंने कहा कि ग्राम के नदी नालो पर छोटे-छोटे बोरी बंधानों के माध्यम से ही पानी को व्यर्थ बहने से रोका जा सकता है जिससे हमारे खेत खलियानों की सरंचना बहुत ही उत्तम हो सकती है।

उन्होंने कहा की हमारे पूर्वजों ने पहले से ही इस तरह की संरचनाओं को संजोकर रखा हुआ है। छोटी -छोटी मेड़ों के माध्यम से खेतों में पानी को संरक्षण करने की परंपरा हमारे यहां पहले से ही चली आ रही है। इसी परंपरा को हमें बनाए रखने की जरूरत है हम सब जानते हैं कि गर्मियों के समय में जो जल की कमी होती है, जलस्तर कम हो जाता है, उसका सबसे मुख्य कारण जन जागरूकता की कमी होती है। हम सभी लोगों को अपने-अपने घरों से निकलने वाले जल को रोकना चाहिए
एवं समाज को एक नई दिशा देने हेतु महत्वपूर्ण तथ्यों पर चर्चा की गई जिसमें आज की पीढ़ी नशा में लिप्त हो रही है उन्हें किस प्रकार से नशे से दूर करके एक सफल जीवन शैली प्रदान करें तथा शासन की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं आत्मसात करते हुए किस प्रकार से हमें अपना जीवन सुखमय बनाना है उक्त कार्यक्रम में पुरानी पद्धतियों के रूप में सभी लोगों को बताया गया कि सभी लोग मिलकर सार्वजनिक रूप से किसी कार्य को करे।
उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक रतनलाल चरपोटा, ग्राम पंचायत सेमलखेड़ा के सरपंच कैलाश खराड़ी, रोजगार सहायक तोलाराम , परामर्शदाता- विक्रम शर्मा, दिनेश गहलोत, सुखलाल निनामा, वाग्धारा संस्था से ब्लॉक समन्वय पिंकी टेलर, नवांकुर संस्था अध्यक्ष- सुरेन्द्र जाट, कार्यक्रम समन्वयक अमृतराम परिहार, कांतिलाल गहलोत, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष नारायण खराड़ी, मदन जी खराड़ी,ज्योति खराड़ी एवं गांव के समाजसेवी कार्यकर्ता एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास क्षमता के छात्र उपस्थित रहे।
Author: MP Headlines






