युवाओं को बूथ जिताने का दिलाया संकल्प
सैलाना। आज देश प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर है उसमे युवा शक्ति का बड़ा योगदान है, 1977मे युवाओं के बलबूते ही जेपी आंदोलन ने कांग्रेस की इंद्रा सरकार को उखाड़ फेका था,आज युवा कार्यकर्ता पार्टी के लिए भगवान हनुमान की भांति है, जिन्हे अपनी शक्ति का एहसास करते हुए हर बूथ को जितने का संकल्प लेना होगा जिसके बुते सैलाना सीट 2028 मे निश्चित जीतेंगे।

उक्त बाते भजपा प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर ने कंही। वे ओशिन परिसर मे आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान मे विधानसभा क्षेत्र के नव मतदाता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उनके प्रथम नगर आगमन पर जगह जगह किए गए आत्मीय स्वागत व सम्मेलन मे उमड़ी युवाओं की भीड़ से श्री टेलर गद गद दिखे। कार्यक्रम के सयोंजक व युवमोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुकूल सोनी ने स्वागत सम्बोधन मे कंहा की आज युवा लगातार पार्टी से जुड़ रहा है व लोकतान्त्रिक प्रक्रिया मे अपने मतदान का महत्व भी समझ रहा है जिसने नव मतदाता सम्मेलन मे श्री टेलर के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज की है।

कार्यक्रम को भाजपा उपाध्यक्ष क्रांति जोशी जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन व कवि दर्शन लोहार ने भी सम्बोधित किया जिन्होंने लोकतान्त्रिक प्रक्रिया मे मतदान का महत्व व सशक्त भारत के निर्माण मे बिना प्रलोभन अपनी आहुति देने का आव्हान किया। कार्यक्रम के दौरान श्री टेलर ने नव मतदाताओं को प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मान किया। कार्यक्रम के शुभारम्भ पर प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने श्री टेलर का साफा बांधकर भगवान केदारेश्वर की फोटो फ्रेम भी भेट की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़, जनपद अध्यक्ष केलाशी चारेल, संभाग प्रभारी जयंत राव, गोविन्द डामर, मोतीलाल निनामा, नारायण मईडा, शैतान सिंह पटेल, देवचंद पाटीदार, कैलाश मुनिया, भेरूसिंह निनामा, कैलाश झोड़िया, नरेंद्र वसुनिया, नरेंद्र जाट, अभय आप्टे, पुष्पा राठौड़, राहुल उपमंन्यु मंचासीन थे। कार्यक्रम के दौरान मंडल-प्रकोष्ट पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के बाजना, शिवगढ़, रावटी, सरवन क्षेत्र से बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन सौरभ रांका ने किया। इससे पूर्व नगर आगमन के दौरान अलग अलग स्थानों पर टेलर का गर्म जोशी से स्वागत हुआ, थाना परिसर के सामने विशाल धबाई मित्र मंडल ने श्री टेलर का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया इस दौरान पूर्व विधायक संगीता चारेल, क्रांति जोशी, पार्षद कुलदीप कुमावत, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मनीषा सिलावट आदि उपस्थित थी।

Author: MP Headlines


















