NSUI मध्यप्रदेश ने “एक पेड़ भविष्य के नाम”अभियान के तहत सैलाना कालेज परिसर में पौधे लगाएं

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में मध्यप्रदेश में लगातार हो रही अंधाधुंध वृक्ष कटाई को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) मध्यप्रदेश ने “एक पेड़ भविष्य के नाम” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है।

यह अभियान 1 जनवरी से 15 जनवरी तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में “पर्यावरण बचाओ–पेड़ लगाओ” कार्यक्रम के अंतर्गत सैलाना कॉलेज परिसर में NSUI द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में NSUI विधानसभा अध्यक्ष मोहित डामोर, विधानसभा उपाध्यक्ष अस्मित सिलावट, ब्लॉक अध्यक्ष अजय निनामा सहित अर्जुन, शुभम, अंकित, हरीश, पीयूष एवं NSUI के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पेड़ लगाओ आज अगर, तो सांसें कल मुस्काएँगी,हरियाली से ही तो आने वाली पीढ़ियाँ बच पाएँगी। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने आमजन से पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

MP Headlines
Author: MP Headlines