41 हजार किलो से ज्यादा डोडे खरीदे गए, नारकोटिक्स विभाग में CPS पद्धति से तौल जारी
राजस्थान ब्यूरो। चित्तौड़गढ़ जिले के पहले डिवीजन में इन दिनों CPS पद्धति से डोडा तौल का काम लगातार जारी है। शनिवार को भी तौल का काम सुचारु रूप से चल रहा है, जिसमें 27 गांवों के कुल 293 किसान शामिल होकर अपने डोडे तौल केंद्र पर ला रहे हैं। यह काम शाम तक चलेगा।
तौल केंद्रों पर सुबह से ही किसानों की आवाजाही देखी जा रही है और अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था संभाल रहे हैं। 99 गांवों के कुल 690 किसानों से डोडे लिए जा चुके हैं। अब तक किसानों से कुल 41,461.620 किलो डोडा खरीदा जा चुका है।
अब तक 99 गांवों के 690 किसानों से हो चुका है तौल
अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार तक 99 गांवों के कुल 690 किसानों से डोडे लिए जा चुके हैं। अब तक किसानों से कुल 41,461.620 किलो डोडा खरीदा जा चुका है। इसके बदले में किसानों को 8 करोड़ 29 लाख 23 हजार 24 रुपए का भुगतान किया गया है।
23 अप्रैल तक चलेगा तौल काम
जिला अफीम अधिकारी बी. एन. मीणा के अनुसार डोडा तौल का यह काम 23 अप्रैल तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र पर पूरी निगरानी रखी जा रही है और कोशिश की जा रही है कि तय समय सीमा के भीतर सभी किसानों का तौल पूरा कर लिया जाए।
अफीम तौल की रिपोर्ट का इंतजार
वहीं दूसरी ओर अफीम तौल को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई है। जानकारी के अनुसार, नीमच फैक्ट्री से अभी तक केवल 3 अप्रैल तक की तौल का ही रिजल्ट मिला है। जबकि 12 अप्रैल तक अफीम तौल का काम हो चुका है, जिसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
किसान भी इस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें अपनी उपज की पूरी जानकारी मिल सके। उसी के बाद उनके अफीम की क्लास के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
Author: MP Headlines












