रतलाम। जिले में गत दिवस आलोट पटवारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। इस संवेदनशील मामले में कलेक्टर मिशा सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए नायब तहसीलदार सविता राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, संबंधित प्रकरणों की जांच में शासकीय कार्यों में गंभीर लापरवाही एवं अनियमितताएं सामने आई हैं। घटना के बाद प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
सूत्रों के अनुसार, पटवारी की आत्महत्या के पीछे कार्यस्थल से जुड़े दबाव और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
निलंबन अवधि के दौरान सविता राठौर का मुख्यालय नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही या दुव्यर्वहार किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- किसानों को योजनाओं का लाभ लेना चाहिये:- पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार
- जनगणना मकान-2026 ने पकड़ी रफ्तार:करिया, सरवन में तहसीलदार शर्मा का औचक निरीक्षण, बोले— सही आंकड़े ही तय करेंगे विकास की दिशा
- मेहनत और लगन का मिला शानदार परिणाम
- टंकी चौराहा बायपास हादसे पर नगरवासियों ने उठाई पूर्व विधायक गेहलोत से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग, जिला प्रमुख व महाप्रबंधक, एम.पी.आर.डी.सी. (MPRDC)“ को अवगत कराएं हादसे रोकने के इंतज़ाम जरूरी”
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : रतलाम से 47 श्रद्धालुओं का दल सोमनाथ यात्रा के लिए रवाना
Author: MP Headlines












