रतलाम। जिले में गत दिवस आलोट पटवारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। इस संवेदनशील मामले में कलेक्टर मिशा सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए नायब तहसीलदार सविता राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, संबंधित प्रकरणों की जांच में शासकीय कार्यों में गंभीर लापरवाही एवं अनियमितताएं सामने आई हैं। घटना के बाद प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
सूत्रों के अनुसार, पटवारी की आत्महत्या के पीछे कार्यस्थल से जुड़े दबाव और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
निलंबन अवधि के दौरान सविता राठौर का मुख्यालय नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही या दुव्यर्वहार किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- चार पीढ़ियों से समाज सेवा की परंपरा निभा रहे अशोक राठौर को कर्मवीर सम्मान
- क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में रतलाम के 8 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल, 6 सितंबर को ऑनलाइन होगी परीक्षा
- आवाज सुनते ही दौड़ी चली आती है ‘राधे’: इंसान और गिलहरी के बीच पांच साल से कायम अनोखा रिश्ता
- सैलाना में जन्माष्टमी का उल्लास: रिमझिम बारिश के बीच गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, आधी रात मंदिरों में जन्मे नंदलाल
- मुनिसुव्रत तप के निमित्त तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन
Author: MP Headlines
